इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। घुप्प अंधेरे में पसरा सन्नाटा अचानक चीख-पुखार में तब्दील हो गया। लोग अपनों को बचाने की होड़ में जुट गए। कुछ ही वक्त में इस हादसे ने 115 जिंदगियों को मौत के हवाले कर दिया।
ट्रेन में मौजूद एक शख्स ने हादसे का वो खतरनाक मंजर बयां किया, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक बच्ची हमारे साथ हंसते-खेलते हुए सफर कर रही थी, लेकिन हादसे ने उसे भी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शी कहते हैं कि गुड़िया उज्जैन से अपने परिवार के साथ ट्रेन में सवार हुई थी। बच्ची रास्ते भर सबके साथ खूब मस्ती कर रही थी, लेकिन इस दर्दनाक हादसे के बाद बच्ची के शरीर के दो टुकड़े हो गए। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा है कि उन्होंने खुद 25 लाशें देखी हैं।
#WATCH Rescue and relief ops underway after Patna-Indore express train derailed near Kanpur, which left 63 dead, over 150 injured. pic.twitter.com/iaeftJ7mS3
— ANI UP (@ANINewsUP) November 20, 2016