फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरेका 2021: स्टार्टअप्स के लिए आईआईटी बॉम्बे की पहल 'यूरेका' शुरू, ऐसे करें पंजीकरण

Fri, 08 Oct 2021 06:01 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

व्यवसाय के क्षेत्र में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई प्रतियोगिता यूरेका के इस साल के आयोजन के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। अमर उजाला इस प्रतियोगिता में मीडिया पार्टनर है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बॉम्बे की 'दि आंत्रप्रेन्योर सेल' एक ऐसा संगठन है जो उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए साल भर में कई कार्यक्रम आयोजित करता है। इन्हीं में से एक पहल है यूरेका। यह एक बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता है जिसकी शुरुआत साल 1998 में व्यावसायिक सफतलाओं में सबसे नवीन विचारों को बढ़ाने के लिए हुई थी। 

विज्ञापन


यूरेका के एशिया के सबसे बड़े बिजनेस मॉडल कम्पटीशन का तमगा भी मिल चुका है। इस साल यूरेका के 23वें संस्करण का आयोजन होने जा रहा है। इस साल इसमें भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ जीसीसी क्षेत्र (संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत और बहरीन) को भी शामिल किया गया है। 

इस प्रतियोगिता में कुल 80 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा विजेताओं को पुरस्कार राशि के साथ मेंटरिंग, नेटवर्किंग, इन्क्यूबेशन और फंडिंग के मौके भी मिलेंगे। इसके साथ ही सभी विजेता स्टार्टअप्स को दुबई एक्स्पो में भी ले जाया जाएगा। इसके लिए eureka.ecell.in पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन


पंजीकरण कराने की अंतिम तारीख 16 अक्तूबर 2021 है। इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही इस प्रतियोगिता में अमर उजाला मीडिया पार्टनर के तौर पर जुड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें