पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा इलाके के लोगों से शनिवार को माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अगर खुफिया तंत्र ने ठीक से काम किया होता तो हादसे को रोका जा सकता था। बता दें, एगरा इलाके में 16 मई को एक अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे।
पीड़ित परिवारों का बांटा मुआवजा
एक रिपोर्ट होगी तैयार
सीएम ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि इस घटना को लेकर अगले दो हफ्तों में मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके तहत ग्रीन पटाखों का क्लस्टर बनाया जाएगा।
भाजपा बंगाल में मणिपुर जैसी स्थिति को दोहराने की कोशिश कर रही है: ममता
इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा जातीय दंगों की योजना बनाकर उनके राज्य में मणिपुर जैसी स्थिति दोहराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने राज्य के मंत्री बीरबाहा हांसदा के वाहन पर हमले की निंदा भी की। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि शुक्रवार को हुई इस घटना के पीछे कुर्मी समुदाय के सदस्य नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ है।
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबोनी में एक रैली में उन्होंने कहा कि मणिपुर में जातीय हिंसा के पीछे भाजपा थी। भगवा पार्टी पश्चिम बंगाल में समुदायों के बीच इसी तरह के दंगों को दोहराने की कोशिश कर रही है। वे ऐसी स्थिति बनाना चाहते हैं जिसमें आदिवासी कुर्मियों से लड़ें ताकि सेना को बुलाया जा सके। बनर्जी ने कहा कि राज्य में जातीय दंगों को भड़काने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
टीएमसी के जनसंपर्क अभियान 'तृणमूल ए नबोजोवार' (तृणमूल में नई लहर) को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं कल की हिंसा की निंदा करती हूं। मुझे नहीं लगता कि कुर्मी हमले के पीछे थे। कुर्मी समुदाय के सदस्यों के वेश में भाजपा कार्यकर्ता इसके पीछे थे।