फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद का प्रचारक देश खुद पीड़ित का मुखौटा लगा कर रहा गुमराह: भारत

Thu, 15 Oct 2020 04:32 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रमंडल देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने पाकिस्तान को फटकारा
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान - फोटो : सोशल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में बुधवार को भारत ने पाकिस्तान की कश्मीर मुद्दा उठाने की नापाक कोशिश का करारा जवाब दिया। भारतीय विदेश मंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर बैठक में मौजूद विदेश सचिव (पश्चिम) विकास स्वरूप ने बिना किसी देश का नाम लिए कहा, राज्य प्रायोजित आतंकवाद का प्रचारक देश खुद पीड़ित का मुखौटा लगाकर दुनिया को गुमराह कर रहा है।

विज्ञापन


स्वरूप ने कहा, हमारे एक पड़ोसी देश को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद का सबसे बड़ा गढ़ बताया है। यूएन के मुताबिक वहां आतंकियों की नर्सरी है। दरअसल, पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इसी बैठक में आरोप लगाया कि दक्षिण एशिया का एक देश अति राष्ट्रवाद की आड़ में कश्मीर में जनसांख्यिकी बदलाव कर रहा है। इस पर तुरंत विकास स्वरूप ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, खुद आतंकवाद को पनाह देने वाले उससे पीड़ित होने का झूठा रोना रो रहे हैं। यह वही देश है जिसने 49 साल पहले दक्षिण एशिया में अपने ही लोगों का नरसंहार किया। वह हमारे राज्य के बारे में चिंता का ढाेंग कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस देश में अल्पसंख्यकों को धर्म के आधार पर परेशान किया जाता हो, जो देश खुद अपने अल्पसंख्यक लोगों की सुरक्षा न करता हो उसका इस तरह का राग अलापना इस प्रतिष्ठित मंच का अपमान है, दुरुपयोग है।

कुछ हिस्सों पर पड़ोसी का कब्जा अवैध, जल्द उसे छुड़ाएंगे
पाकिस्तान के अवैध बदलाव वाले बयान पर विकास स्वरूप ने कहा, जिसे विवादित क्षेत्र बताया गया उसमें सिर्फ यह बात अवैध है कि हमारे इस क्षेत्र के कुछ हिस्से में पड़ोसी का कब्जा है, लेकिन बहुत जल्द हम अपने इस हिस्से को पड़ोसी के चंगुल से छुड़ा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें