फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नकली 'कोविड-19' टेस्टिंग किट्स ने बढ़ाई चिंता, सीबीआई का राज्य पुलिस को अलर्ट

Tue, 05 May 2020 04:14 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने देश के राज्य पुलिस संगठनों को नकली कोविड-19 परीक्षण किट के बारे में अलर्ट किया है। दरअसल इस संबंध में सीबीआई को इंटरपोल से एक सूचना थी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में नकली टेस्टिंग किट की बिक्री को लेकर जानकारी दी गई।

विज्ञापन


सीबीआई ने बताया कि इंटरपोल ने अपने 194 सदस्य देशों को इन नकली परीक्षण किटों के बारे में सचेत किया है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में चुपके से लाए गए हैं।

सीबीआई अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) के साथ तालमेल बैठाते हुए तुरंत कार्रवाई में जुट गई और सभी इंटरपोल संपर्क अधिकारियों (आईएलओ) को अपने संबंधित पुलिस संगठनों को इस तरह के बेईमान आपूर्ति के बारे में सचेत करने के लिए कहा। ।
विज्ञापन


बता दें कि आईएलओ इंटरपोल से संबंधित मामलों पर सीबीआई के साथ संपर्क के लिए हर राज्य पुलिस संगठन में प्रतिनियुक्त अधिकारी है।

सूत्रों ने कहा, "इंटरपोल संचार में किसी भारतीय कंपनी या आपूर्तिकर्ता का जिक्र नहीं किया गया है।"

उन्होंने आगे कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया, क्योंकि ऐसी सूचनाएं उन गुर्गों को सचेत कर सकती हैं जो देश में एक पुलिस संगठन के दायरे में हो सकते हैं।

यहां जानना जरूरी है कि भारत, आयात किए हुए कोविड-19 परीक्षण किट्स पर बहुत अधिक निर्भर है। 

इंटरपोल ने कोरोना वायरस महामारी के चपेट में आने के बाद बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय अपराधों पर ध्यान दिया है, जिसमें नकली दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और मेडिकल सप्लाई, अस्पतालों को निशाना बनाने वाले रैनसमवेयर ऑपरेशन, मेडिकल सप्लाई से जुड़े वित्तीय फर्जीवाड़े आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें