बैंक धोखाधड़ी से हासिल धनराशि से समूह की विभिन्न कंपनियों के नाम पर संपत्ति खरीदी गई। संदेसरा बंधुओं ने इससे कई लग्जरी गाड़ियां भी खरीदीं। इसके अलावा इसमें कई नौकरशाहों के नाम भी ईडी के हाथ लगे हैं, जिन्हें कंपनी द्वारा पैसा दिया गया है। ईडी इस मामले में जांच कर रहा है।
फार्म हाउस की पार्टी में बैंक अधिकारी
समूह की एक कंपनी के निदेशक सुनील यादव द्वारा ईडी के सामने दिए गए बयान के अनुसार संदेसरा बंधु जब दिल्ली में होते थे तो उनके फार्म हाउस में शानदार पार्टियों का आयोजन किया जाता था जिनमें बैंकों के अधिकारी भी शामिल होते थे।
टैक्स हैवन देशों में 100 से ज्यादा कंपनियां
आयकर अधिकारियों के अनुसार संदेसरा बंधुओं ने बैंकों से मिले लोन को हड़पने के लिए ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड और सेशल्स जैसे टैक्स हैवन देशों (जहां आयकर पर टैक्स नहीं लगता है) में 100 से ज्यादा कंपनियां, ट्रस्ट और फाउंडेशन बना रखे हैं।