फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा प्रवेश द्वार, हिंदू-मुस्लिम वास्तुशिल्प के मिश्रण का सबसे अच्छा उदाहरण

Tue, 24 Jul 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज हम आपको दुनिया के सबसे खूबसूरत और सबसे बड़े प्रवेश द्वारा के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम है बुलंद दरवाजा। यह आगरा के फतेहपुर सीकरी में स्थित है। यूनेस्को ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी को विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

मुगल सम्राट ने कराया था निर्माण

2 of 5
16वीं सदी के दौरान मुगल सम्राट अकबर ने फतेहपुर सीकरी का निर्माण करवाया था। यह विश्व विरासत स्थल मुगल संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। यहीं पर बना है बुलंद दरवाजा। इसका निर्माण 1602 में अकबर ने करवाया था। बुलंद शब्द का अर्थ होता है सबसे ऊंचा और महान। इसे विश्व का सबसे बड़ा प्रवेश द्वार माना जाता है।
विज्ञापन

हिंदू मुस्लिम स्थापत्य कला की खूबसूरती

3 of 5
अगर हिंदू मुस्लिम स्थापत्य कला की खूबसूरती देखनी है तो इस जगह से बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकती। इसी खासियत के कारण इसे भव्यता के द्वार के नाम से भी जाना जाता है।

सबसे प्रसिद्ध है ये दरवाजा

4 of 5
माना जाता है कि इसी स्थान पर शेख सलीम चिश्ती नामक एक संत ने अकबर के बेटे के जन्म की भविष्यवाणी की थी। यहां दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास और जामा मस्जिद घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह हैं। लेकिन इनमें से सबसे प्राचीन है बुलंद दरवाजा। दुनियाभर से लोग इसे देखने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मक्का मस्जिद की है नकल

5 of 5
फतेहपुर सीकरी मस्जिद की बात की जाए तो यह मक्का की मस्जिद की नकल है। इसके डिजाइन भी बेहद ही खास हैं जो कि हिंदू और पारसी वास्तुशिल्प से लिए गए हैं। इस मस्जिद का प्रवेश द्वार 54 मीटर ऊंचा बुलंद दरवाजा है। मंदिर के उत्तर में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह भी है। यहां वह महिलाएं दुआ मांगने आती है जो नि:संतान होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें