फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार टेस्ट टीम में चुने गए पंत बोले- बल्लेबाजी के समय अपनाता हूं यह खास योजना

Tue, 24 Jul 2018 12:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऋषभ पंत
विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया 1 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने की तैयारियों में जुटी है। चयन समिति ने शुरुआती तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की है, जिसमें कई रोचक बदलाव किए गए हैं। यह बदलाव टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं ताकि इंग्लैंड पर दबाव बनाने में आसानी हो।
विज्ञापन

2 of 6
rishabh pant
20 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी 18 सदस्यीय घोषित टीम में जगह दी गई है। पंत पिछले कुछ समय से बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया और हाल ही में भारत ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी कुछ उम्दा पारियां खेली। बाएं हाथ के बल्लेबाज की निरंतरता को देखते हुए और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालने की क्षमता का ध्यान रखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें नियमित बैकअप विकेटकीपर पार्थिव पटेल पर तरजीह दी।
विज्ञापन

3 of 6
rishabh pant and rahul dravid
इंग्लैंड के खिलाफ लंबी टेस्ट सीरीज से पहले पंत ने कई रोचक खुलासे किए। उन्होंने यह भी बताया कि जब शॉट खेलने की बात आती है तो उन्हें लाल या सफेद गेंद में कोई फर्क नजर नहीं आता है। इसके अलावा इंग्लिश परिस्थितियों में ड्यूक गेंद कूकाबूरा से अधिक स्विंग होती है, जिससे तेज गेंदबाज को फायदा मिलता है। उनका मानना है कि गेंद को ध्यान से देखना जरूरी है क्योंकि 5 दिन का समय बहुत होता है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति ही हर पल परीक्षा होती है।

4 of 6
rishabh pant
पंत ने कहा, 'मुझे लगता है कि गेंद में ज्यादा फर्क नहीं, लेकिन शॉट चयन का अधिक ध्यान रखना होता है। लाल गेंद वाले क्रिकेट में आप फील्डिंग की जमावट देखने के बाद अपना समय ले सकते हैं क्योंकि आपके पास खेलने के लिए पांच दिन हैं। वहीं सीमित ओवर क्रिकेट में आपके पास खेलने के लिए सीमित गेंदें होती हैं, जिसमें आपको रन बनाने होते हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
rishabh pant
दिल्ली के बल्लेबाज ने आगे कहा, 'लाल गेंद क्रिकेट के लिए मैं अपनी तैयारियों से संतुष्ट हूं। मैंने अब तक इसका आनंद उठाया है। जब आप इंग्लैंड में होते हैं तो ड्यूक गेंद ज्यादा स्विंग होती है। जब मैंने इंग्लैंड में भारत ए की तरफ से खेला तो महसूस किया कि इन परिस्थितियों में स्विंग गेंदबाजी ज्यादा देखने को मिलेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजिंक्य रहाणे
इसके अलावा पंत ने यह भी बताया कि मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के साथ बल्लेबाजी करने में कितना मजा आया। रहाणे और पंत ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अच्छी साझेदारियां निभाई थीं। पंत ने कहा, 'इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए की स्थिति अच्छी नहीं थी। हमने चार से पांच विकेट गंवा दिए थे और अज्जू भैया के साथ मैं बल्लेबाजी कर रहा था। हमें एकसाथ बल्लेबाजी करने में बड़ा मजा आया। मुझे परिस्थिति के हिसाब से खेलना था। इसलिए मैंने क्रीज पर समय बिताना ठीक समझा और फिर रन बनाए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें