माना जाता है कि इसी स्थान पर शेख सलीम चिश्ती नामक एक संत ने अकबर के बेटे के जन्म की भविष्यवाणी की थी। यहां दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास और जामा मस्जिद घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह हैं। लेकिन इनमें से सबसे प्राचीन है बुलंद दरवाजा। दुनियाभर से लोग इसे देखने आते हैं।