पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक कही जा रही एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक ओर भाजपा इस फिल्म के बहाने कांग्रेस पर हमलावर हो रही है वहीं कांग्रेस के नेता इस फिल्म पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इन सब के बीच अब आ रही खबरों की माने तो गैर भाजपा राज्यों में फिल्म पर प्रतिबंध लग सकता है।
कांग्रेस की मध्यप्रदेश की सरकार ने फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, कर्नाटक में भी कांग्रेस सरकार ऐसा ही कदम उठा सकती है । वहीं केरल, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली जैसे गैर भाजपा राज्य भी फिल्म पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। यह फिल्म साल 2004 से 2008 के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित है।
गुरुवार को फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर विरोध का सिलसिला शुरू हो गया। मनमोहन सिंह की राजनीतिक पार्टी यानी कांग्रेस ने फिल्म को लेकर कड़ा विरोध किया है। खबरों की मानें तो 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के ट्रेलर को देखने के बाद यूथ कांग्रेस महाराष्ट्र ने फिल्म के मेकर्स को एक पत्र लिखकर आपत्ति र्दज कराई है।