फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा लहराने पर वरुण गांधी के सवाल पर थरूर का तंज

Fri, 08 Jan 2021 02:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
शशि थरूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

अमेरिकी संसद भवन पर बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने चढ़ाई कर दी। घटनास्थल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रंप समर्थकों की भीड़ में एक व्यक्ति भारतीय तिरंगा लिए दिखाई दे रहा है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने सवाल उठाया है, जिसका कांग्रेस नेता शशि थरूर सहित कई लोगों ने जवाब दिया है। 

विज्ञापन


वरुण गांधी ने तिरंगा लहराने पर आपत्ति जताई और उस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, उस जगह पर भारतीय झंडा क्यों है? यह एक ऐसी लड़ाई है, जिसमें निश्चित रूप से हमें शामिल होने की जरूरत नहीं थी।

इस पर शशि थरूर ने कहा कि कुछ भारतीय बिल्कुल ट्रंप समर्थकों की मानसिकता वाले हैं, जो झंडे को गर्व के प्रतीक के बजाय हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं। जो उनसे असहमति रखते हैं, उन्हें देशद्रोही करार दे दिया जाता है। वहां वह झंडा लहराया जाना हम सब के लिए चेतावनी है। 
विज्ञापन


इसके जवाब में वरुण ने लिखा, इन दिनों देश में अपने गर्व को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगा लहराने वालों का उपहास करना बड़ा आसान हो गया है। वहीं नापाक मंसूबों के लिए भी तिरंगे का इस्तेमाल करना काफी आसान हो गया है।

दुर्भाग्यवश ज्यादातर उदारवादी जेएनयू जैसे राष्ट्र विरोधी प्रदर्शनों के दौरान नीचता के साथ झंडे के दुरुपयोग की चेतावनी को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने कहा, तिरंगा हमारे लिए गर्व का प्रतीक है और हम बिना किसी ‘मानसिकता’ के इसका सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें