तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने नेमोम रेलवे टर्मिनल परियोजना में देरी और धनराशि की कमी की बात कही। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से तिरुवनंतपुरम सेंट्रल तक रेलवे लाइन पर भीड़भाड़ कम करने में मदद मिल सकती है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल की नेमोम रेलवे परियोजना को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने रेलवे परियोजना के काम में देरी पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी। इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यदि जरूरी हो तो कांग्रेस सांसद शशि थरूर परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर धरने पर बैठ सकते हैं। हमारा फोकस बड़े स्टेशनों और जंक्शन पर भीड़ कम करने पर है।
विज्ञापन
तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने नेमोम रेलवे टर्मिनल परियोजना में देरी और धनराशि की कमी की बात कही। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से तिरुवनंतपुरम सेंट्रल तक रेलवे लाइन पर भीड़भाड़ कम करने में मदद मिल सकती है।
इसके जवाब में वैष्णव ने कहा कि सरकार का ध्यान इस पर है कि बड़े शहरों और जंक्शनों पर भीड़भाड़ कम हो। नए टर्मिनल बनाए जाएं और उन्हें डिजाइन करने पर बहुत जोर दिया जा रहा है। ताकि अगले 50 वर्षों की मांग और आवश्यकताएं पूरी की जा सकें।
विज्ञापन
रेल मंत्री ने कहा कि केरल में सवाल धन का नहीं है। हमने भूमि अधिग्रहण के लिए 2150 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं। शशि थरूर प्रभावशाली सांसद हैं। पूरा केरल उनकी बात सुनता है। यदि आवश्यक हो तो वे राज्य सरकार के सामने धरने पर बैठें और सुनिश्चित करें कि भूमि अधिग्रहण का काम समय पर हो जाए।