फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के कारण हुआ तेवतिया पर हमला

Wed, 17 Aug 2016 06:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
tevatiya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमले के पीछे उनके गांव की पुरानी रंजिश सामने आ रही है। पुलिस ने भाजपा नेता का रिकॉर्ड खंगाला है। पुलिस के अनुसार, हत्या के तीन मामलों में ब्रजपाल तेवतिया का नाम सामने आ चुका है। हत्या के एक मामले में भाजपा नेता से बदला लेने की कसम एक पीड़ित परिवार के लोगों ने खाई हुई थी। इन्हीं बिंदुओं पर बारीकी से जांच चल रही है। हालांकि अभी मुख्य आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा है।

रंजिश के कारण हुआ तेवतिया पर हमला

tevatiya - फोटो : अमर उजाला
तेवतिया मूल रूप से महरौली, गाजियाबाद के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, वर्ष 1999 में गांव के मनोज तेवतिया के भाई सुरेश ‘दीवान’ का मर्डर हुआ था। जिसमें ब्रजपाल का नाम सामने आया था। मनोज का बहनोई संसार सरधना (मेरठ) के छुर गांव का निवासी है। जिसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस अंदेशा जता रही है कि सुरेश दीवान की हत्या का बदला लेने के लिए ब्रजपाल तेवतिया पर हमला हुआ है।

रंजिश के कारण हुआ तेवतिया पर हमला

tevatiya - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने छुर गांव में दबिश दी तो संसार सिंह के न मिलने पर उसकी पत्नी को ले गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो सुरेश दीवान के बेटे मोहित ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने का एलान गांव में किया था। जिसको लेकर परिवार के लोगों की पंचायत भी हुई थी। इस परिवार के लोगों ने पुरानी रंजिश को दोबारा से तूल देने पर मोहित को रोका। लेकिन वह जिद पर अड़ा था। जिसके चलते परिवार के लोगों ने मोहित से किनारा कर लिया था।

रंजिश के कारण हुआ तेवतिया पर हमला

tevatiya - फोटो : अमर उजाला
महिला कांस्टेबल को क्लीन चिट

पुलिस ने बागपत से हिरासत में ली गई महिला कांस्टेबल सुनीता तेवतिया निवासी अगौता बुलंदशहर को क्लीन चिट दे दी। पुलिस ने बताया कि महिला कांस्टेबल के पति राकेश निवासी हसनपुर, गाजियाबाद की हत्या हुई थी। जिसमें भाजपा नेता ब्रजपाल का नाम सामने आया था। पुलिस ने कांस्टेबल से पूछताछ कर उसे छोड़ दिया है। भाजपा नेता पर हमले के पीछे अब तक पुलिस जांच में गांव की रंजिश सामने आ रही है। पुलिस हर प्वाइंट पर जांच कर रही है। एके-47 से हमले के पीछे बड़ी साजिश है। वारदात का जल्द खुलासा करेंगे।
- सुजीत पांडेय, आईजी जोन

रंजिश के कारण हुआ तेवतिया पर हमला

tevatiya - फोटो : अमर उजाला
विस चुनाव की थी तैयारी

पुलिस के मुताबिक, ब्रजपाल तेवतिया विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। ब्रजपाल का अपने गांव में आना-जाना इन दिनों बढ़ गया था। जिसको लेकर उनके विरोधी सक्रिय हो गए थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो चुनाव में टिकट होने से पहले आरोपियों ने हमले की प्लानिंग बनाई। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच करने में जुटी है। 
विज्ञापन

रंजिश के कारण हुआ तेवतिया पर हमला

tevatiya - फोटो : अमर उजाला
सुंदर भाटी या अनिल दुजाना

भाजपा नेता पर एके-47 से हमला करना और घटनास्थल पर हथियार छोड़ने ने ऐसा प्रतीत होता है कि कोई बड़ा गैंग है। पुलिस का दावा है कि गाजियाबाद और नोएडा में कुख्यात सुंदर भाटी या फिर अनिल दुजाना गैंग सक्रिय है। भाजपा नेता पर हमला कराने में उक्त दोनों गैंग का सहारा लिया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें