फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार : पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है आरिफ, दो साल से अलकायदा के लिए करता था काम

Sat, 11 Feb 2023 01:02 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संदिग्ध आतंकी आरिफ पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और एक कंपनी में काम करता है। सूत्रों के अनुसार, वह इंटरनेट के जरिए आतंकियों से जुड़ा था।
विज्ञापन
बेंगलुरु से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान आरिफ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि इंटरनेट के जरिए वह पिछले दो साल से अलकायदा के संपर्क में था। मामले में एनआईए ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर, IKP से जुड़ना चाहता था
संदिग्ध आतंकी आरिफ पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और एक कंपनी में काम करता है। सूत्रों के अनुसार, वह इंटरनेट के जरिए आतंकियों से जुड़ा था। हालांकि, अभी तक किसी घटना में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह जल्द ही ईरान और अफगानिस्तान के लिए रवाना होने वाला था। यहां जाकर वह आतंकी संगठन IKP से जुड़ने की तैयारी में था। हालांकि, इससे पहले ही NIA ने उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। 

कलकत्ता से पकड़े गए आरोपियों से भी पूछताछ
इसके पहले सात जनवरी को कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ने हावड़ा के टिकियापारा इलाके से दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। इनके आतंकी संगठन ISIS से जुड़े होने का शक है। NIA की लिस्ट में ये दोनों  शामिल थे। पकड़े गए आतंकियों में से एक एमटेक इंजीनियर है।
विज्ञापन


ये दोनों सोशल मीडिया पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों और कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रहे थे। इनका उद्देश्य लोगों को जिहादी गतिविधियों की ओर आकर्षित करने के लिए उनका ब्रेनवॉश करना है। ये युवाओं में राष्ट्र-विरोधी भावनाओं को भड़काने के लिए विस्फोटों और हत्याओं दिखाते थे। दोनों आरोपी पाकिस्तान और पश्चिम एशिया में ISIS के पदाधिकारियों के संपर्क में थे। STF की एक टीम ने दोनों को टिकियापारा के आफताबुद्दीन मुंशी लेन स्थित उनके ठिकाने से दबोचा था। पकड़े गए आतंकियों के नाम मोहम्मद सद्दाम (28) और सैयद अहमद (30) हैं। सद्दाम काफी पढ़ा-लिखा है। इनके पास से एक लैपटॉप, 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 

दोनों हावड़ा में आतंकवादी संगठन ISIS का नेटवर्क फैलाने में लगे थे। कई युवा उनके जाल में फंस भी गए। गिरफ्तारी के दौरान दोनों के पास से कई दस्तावेज जब्त किए गए थे। अब इन दोनों से भी NIA ने पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें