फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: अलगाववादी शब्बीर अहमद की याचिका पर अब सात जनवरी को सुनवाई, हाईकोर्ट के आदेश को दी है चुनौती

Thu, 11 Dec 2025 02:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट आतंकवाद वित्त पोषण मामले में शब्बीर अहमद शाह की जमानत याचिका पर सात जनवरी को सुनवाई करेगा। एनआईए ने मामले को स्थगित करने की मांग की थी, लेकिन बेंच ने स्पष्ट किया कि आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह आतंकवाद वित्त पोषण मामले में कश्मीरी अलगाववादी शब्बीर अहमद शाह की जमानत याचिका पर सात जनवरी को सुनवाई करेगा। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने यह आदेश उस समय दिया, जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से पेश वकील ने मामले को स्थगित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता उनकी ओर से बहस करेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद बेंच ने मामले को सात जनवरी के लिए तय किया और कहा कि एनआईए को आगे मामले की सुनवाई टालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शब्बीर शाह ने दिल्ली हाईकोर्ट के 12 जून के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें इस मामले में जमानत नहीं दी गई थी। 

ये भी पढ़ें: केरल के दो विश्वविद्यालयों में कुलपति विवाद, अदालत बोली- जस्टिस धूलिया समिति 'सील बंद' नाम भेजे
विज्ञापन


आज सुनवाई के दौरान एनआईए की ओर से पेश वकील ने कहा, सॉलिसिटर जनरल हमारे पक्ष में बहस कर रहे हैं। वह कोर्ट-7 में जारी सुनवाई में व्यस्त हैं। कृपया इस मामले को जनवरी में (सुनवाई के लिए) रखें। एनआईए की ओर से वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा पेश हुए। उन्होंने कहा कि सॉलिसिटर जनरल मामले की बहस करेंगे।

शाह की ओर से वरिष्ठ वकील कॉलिन गोंसाल्विस ने कहा कि मामला अगले हफ्ते सूचीबद्ध हो सकता है। इसके बाद बेंच ने एनआईए के वकील से पूछा- जनवरी क्यों? वह जमानत मांग रहे हैं। मामला सितंबर से लंबित है। नोटिर चार सितंबर को जारी किया गया था। तीन महीने बीत चुके हैं। वकील ने कहा कि तुषार मेहता एनआईए की ओर से बहस करेंगे। फिर बेंच ने मामले की सुनवाई की स्थिति के बारे में पूछा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उत्तर गोवा में नाइटक्लब-होटलों के अंदर आतिशबाजी पर पूर्ण रोक, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

एनआईए के वकील लूथरा ने कहा कि गवाहों से पूछताछ चल रही है और अब तक लगभग 30 गवाहों की पूछताछ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 95 गवाह हटा दिए गए हैं और एनआईए संख्या को और कम कर सकता है। गोंसाल्विस ने कहा कि अब कुल 248 गवाह हैं, जिनमें से केवल 30 से पूछताछ हुई है। इसके बाद बेंच ने कहा, प्रतिवादी (एनआईए) को अंतिम मौका दिया जाता है। हम इसे सात जनवरी को सुनेंगे। आगे कोई समय नहीं दिया जाएगा। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें