फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं की प्यास बुझाने को मध्य प्रदेश से आ रहे पानी को लेकर तनाव

Sun, 06 Mar 2016 07:14 AM IST
अब्दुल मुईन/अमर उजाला, करतल (बांदा)

सार

  • मध्य प्रदेश के लोगों ने रंज नदी की धारा बांध दी है।
  • जानवरों को पानी पिलाने के लिए एमपी ले जा रहे हैं लोग।
विज्ञापन
नदी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के लोगों ने रंज नदी की धारा बांध दी है। इससे एमपी की सरहद से जुड़े यूपी के तमाम गांवों के पशुओं के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। अब ये लोग जानवरों को पानी पिलाने के लिए एमपी ले जा रहे हैं। इससे यूपी-एमपी के लोगों में कभी भी टकराव हो सकता है। इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


एमपी के पन्ना से निकली रंज नदी यूपी के नरैनी क्षेत्र में बागै नदी में आकर मिल गई है। पूरे साल पानी से लबालब रहने वाली यह नदी इस बार बारिश कम होने से पतली जलधारा में सिमट गई है।

बांदा के मगदा पुरवा, रेहुंची, बड़ौछा, चंद्रपुरा, नेढुवा, मोहनपुर, खलारी और पुकारी गांवों से निकली इस नदी से इन गांवों के पशु प्यास बुझाते हैं। इस बार पानी कम होने से मध्य प्रदेश के ग्रामीणों ने अपनी सरहद वाले गांवों खोरा, अमरछी, भुंडा, भसूड़ा, भैरहा और हरदी आदि गांवों में नदी की जलधारा को बांध दिया है। नतीजतन पानी का बहाव एमपी के गांवों में ही ठहर गया है। यूपी के गांवों में नदी सूख रही है।
विज्ञापन


नदी का पानी रोके जाने से सीमावर्ती यूपी के गांवों के लोग गुस्से में हैं। यहां के लोग अपने पशुओं को मध्य प्रदेश के इन गांवों में ले जाकर पानी पिला रहे हैं। इससे कभी भी टकराव की नौबत आ सकती है। इस बारे में यहां के तहसीलदार (नरैनी) गिरिवर सिंह ने कहा कि पानी का यह विवाद उनके संज्ञान में नहीं है। वह लेखपाल से रिपोर्ट मंगाकर जांच करेंगे। उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।

इन गांवों में पीने के पानी का भी जबरदस्त संकट है। यूपी के पंचमपुर, अमरहा पुरवा आदि गांवों के लोग बैलगाड़ी से मध्य प्रदेश के अमरछी गांव से पीने ढोकर ला रहे हैं। इन गांवों के हैंडपंप और कुएं सूख गए हैं। दूसरी ओर करतल क्षेत्र के 13 गांवों और 24 मजरों में भी पेयजल का संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें