फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर रेलवे क्षेत्र में कम दृश्यता और अन्य परिचालन कारणों से दस ट्रेनें देरी से चल रही

Fri, 22 Jan 2021 07:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोहरे के बीच से निकलती ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के उत्तरी राज्यों में घने कोहरे का असर अब रेलवे यातायात पर भी दिखने लगा है। घने कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे की 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। भारतीय रेलवे की ओर से बताया गया कि 'उत्तर रेलवे क्षेत्र में कम दृश्यता और अन्य परिचालन कारणों से दस ट्रेनें देरी से चल रही हैं।'

 

विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार को भी उत्तर भारत में कोहरे की वजह से कुछ सुपरफास्ट रेलगाड़ियों की रफ्तार पर असर पड़ा। देश के विभिन्न इलाकों से दिल्ली आने वाली कुछ ट्रेनें  देरी से  पहुंचीं। वहीं रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोहरे की तीव्रता कुछ दिन पहले के मुकाबले काफी कम है। इसलिए अधिकतर गाड़ियां समय से चल रही हैं।

बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का असर दिखा। उत्तर रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें देरी से पहुंचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें