फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल विमानों के फ्रांस से भारत आने में इस तरह मददगार बनेगा यूएई

Fri, 22 Jan 2021 07:11 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राफेल विमान में भरा गया ईंधन - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खाड़ी देशों के साथ मजबूत रिश्ते के बारे में बताया है। 16 दिसंबर को उन्होंने विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक में कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों की वजह से भारत और खाड़ी देशों के साथ रिश्ते मजबूत हुए हैं।

विज्ञापन


अब फ्रांस से आने वाले राफेल विमानों को संयुक्त राष्ट्र अमीरात भारत पहुचंने से पहले हवा में ही रिफ्यूल करने में मदद करेगा। यूएई एयर फोर्स का एयरबस मल्टी रोल ट्रांसपोर्ट टैंकर आठ घंटे नॉन स्टॉप उड़ान भरने वाले राफेल में दो बार हवा में ही ईंधन भरेगा।

इससे पहले जब पांच राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत आए थे तो फ्रेंच मल्टी रोल ट्रांसपोर्ट टैंकर ने चार बार ईंधन भरा था। वहीं अब यूएई का राफेल में ईंधन भरने का फैसला भारत और संयुक्त राष्ट्र अमीरात के साथ और रिश्ते मजबूत करेगा।
विज्ञापन


वहीं भारत लगातार ताकतवर देशों से अपने रक्षा संबंधों को मजबूत कर रहा है, हाल ही में भारत ने रूस के साथ अपना सैन्य अभ्यास खत्म किया है, अब खबर है कि अगले कदम में फ्रांस, भारत और यूएई के बीच सैन्य अभ्यास होगा।

इस क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कूटनीतिक सलाहकार इमैनुएल बोन ने पिछले दिनों हुई मुलाकात के दौरान तीनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास को लेकर बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें