फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की सीमा पर दस किलो विस्फोटक बरामद

Wed, 14 Sep 2016 04:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धनगढ़ी-नेपाल
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सीमा पर 9 एमएम पिस्टल के कारतूस बरामद हुए 24 घंटे भी नहीं बीत पाए थे कि नेपाल पुलिस ने मोहाना नदी घाट पर भारत से लाई जा रही करीब दस किलो विस्फोटक सामग्री बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। नेपाली पुलिस को देखकर युवक विस्फोट सामग्री से भरा थैला छोड़ कर भारतीय सीमा में भाग निकला।
विज्ञापन


धनगढ़ी नगरपालिका के तहत मोहाना नदी घाट पर नेपाल पुलिस गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान भारतीय सीमा से एक युवक सामान से भरा थैला लेकर नेपाल जा रहा था। नेपाल पुलिस के मुताबिक गश्ती पुलिस घाट की ओर जा रही थी। पुलिस को आता देख युवक थैला छोड़ कर भारतीय सीमा में घुसकर फरार हो गया।

पुलिस ने जब थैला कब्जे में लेकर उसे खोला तो उसमें जिलेटिन की छड़ तथा विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। जिसे गश्ती दल ने पुलिस कार्यालय में जमा करा दिया है। सीमा पर विस्फोटक सामग्री और रविवार को मिले कारतूस  को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल नेपाल पुलिस ने मोहाना नदी घाट और सीमा पर चेकिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें