फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: ‘श्रीलंका में गिरफ्तार भारतीय मछुआरों की वतन वापसी के लिए हम प्रतिबद्ध’, तमिलनाडु के CM को जयशंकर का जवाब

Thu, 27 Jun 2024 05:48 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन को लिखे पत्र में बताया कि भारत सरकार श्रीलंका में फंसे सभी मछुआरों की सुरक्षित वापस के लिए कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय मछुआरों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर और एम के स्टालिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिन पहले श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के दस मछुआरों को द्वीप राष्ट्र के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब इन सभी भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना के एक नाविक की मौत के सिलसिले में मामला दर्ज किया जाएगा। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा अब तक की गई अलग अलग कार्रवाईयों में तमिलनाडु के कई मछुआरों को हिरासत में लिया गया है। इसे लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा था। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी स्टालिन को जवाबी पत्र भेजकर जानकारी दी है 

विज्ञापन


‘भारतीय मछुआरों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता’
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार श्रीलंका में फंसे सभी मछुआरों की सुरक्षित वापस के लिए कोशिश कर रही है। विदेश मंत्री के अनुसार ‘श्रीलंकाई नौसेना द्वारा अलग अलग कार्रवाईयों में 40 भारतीय मछुआरों को पकड़ा गया है। इनमें से 34 मछुआरे न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि छह अन्य मछुआरे श्रीलंका की जेलों में सजा काट रहे हैं। कोलंबो स्थित भारतीय दूतावास और जाफना स्थित वाणिज्य दूतावास सभी मछुआरों की जल्द रिहाई पर काम कर रहे हैं। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि सभी भारतीय मछुआरों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’

श्रीलंका की नौसेना ने क्या कहा था?
श्रीलंका की नौसेना ने कहा है कि भारतीय जहाजों पर कार्रवाई के दौरान श्रीलंकाई नाविक पर हमला किया गया था। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आगे बताया गया है कि जाफना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान श्रीलंकाई नौसेना के नाविक की मौत हो गई। इस मामले में भारत के दस मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंकाई नौसेना के अनुसार सभी मछुआरे तमिलनाडु से द्वीप राष्ट्र समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें