फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरबः मकान में लगी आग, 10 भारतीयों की मौत, 6 बुरी तरह झुलसे

Thu, 13 Jul 2017 10:19 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में एक मकान में आग लगने से करीब 10 भारतीयों की उसमें झुलसने से मौत हो गई और 6 घायल हो गए। ये लोग एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे और वे फैसलिया जिले में एक बाजार के पास रह रहे थे। शुरुआती जांच के मुताबिक आग शार्ट सर्किट के चलते लगी।
विज्ञापन
I am aware of the fire tragedy in Najran in which we have lost 10 Indian nationals and six injured are in the hospital. /1 https://t.co/feOTqPnn2E — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 12, 2017


वहीं, इस घटना पर सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि नजरान में हुए इस हादसे में हमने 10 भारतीयों को खो दिया है और 6 लोग बुरी तरह घायल हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि जेद्दाह में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी घटना के बाद नजरान जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सुषमा को विद्या.एस नाम की एक महिला ने हादसे में मारे गए एक व्यक्ति के शव को वापस स्वदेश लाने में मंत्री की मदद मांगी। बता दें कि नजरान जेद्दाह से करीब 900 किलोमीटर की दूरी पर है। सुषमा ने कहा 'मैंने जेद्दाह के महावाणिज्यदूत से बात की है।  I have spoken to Consul General Jeddah. Najran is 900 Kms from Jeddah. Our staff is rushing by the first flight available. /2 — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 12, 2017
विज्ञापन

फाइल फोटो
हमारे कर्मी पहली उड़ान से वहां के लिए रवाना हो चुके हैं।' सुषमा ने आगे कहा कि हमारे महावाणिज्यदूत नजरान के गवर्नर से संपर्क साधे हुए हैं और लगातार मुझे वहां के बारे में सूचित भी कर रहे हैं। बता दें कि 10 भारतीयों के अलावा एक शख्स की और मौत हुई है जिसकी अभी कोई पहचान नहीं हो पाई है।

इससे पहले अरब न्यूज ने सऊदी नागरिक सुरक्षा के हवाले से बताया कि दक्षिणी नजरान में इस मकान में 11 कामगार मारे गए जबकि छह घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, मरने वाले सभी लोग भारत और बांग्लादेश से थे और 6 कामगारों में से 4 भारतीय थें।

वहीं, रियाद में भारतीय दूतावास से अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। संपर्क किए जाने पर रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि इस घटना के बारे में उसके पास अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें