फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजरायल दौरा- पढ़िए, पीएम मोदी के भाषण की 10 सबसे बड़ी बातें

Thu, 06 Jul 2017 05:58 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
pm modi - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को करीब 11 बजे इजरायल के तेल अवीव में कंवेंशन सेंटर में संबोधित किया जिसमें भारतीय समुदाय के करीब 4000 लोग भी शामिल थें। पीएम मोदी ने इजरायल को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही और साथ ही भारत सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई जिसमें हाल ही में लागू किये गए GST को भी शामिल किया।
विज्ञापन


वहीं,  इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने भाषण की शुरुआत हिंदी शब्द नमस्ते से की और पीएम मोदी का दिल से अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि हम दो लोकतंत्रों में भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। भारत और इजरायल के बीच की ये साझेदारी स्वर्ग में बनी हैं लेकिन आज यहां धरातल पर इसे संपूर्णता हासिल हो रही है।

ये हैं इजरायल में पीएम मोदी के भाषण की दस सबसे खास बातें

1. पीएम मोदी ने इजरायल के तेल अवीव में कंवेंशन सेंटर में अपने भाषण की शुरुआत 'हिब्रू भाषा' से की। 
2. पीएम मोदी ने कहा कि इजरायल के कई महापौर को भारत के प्रति प्यार ने उन्हें इस कंवेंशन सेंटर में लाया है इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। 
3. इजरायल को अविष्कारों का गढ़ बताया और कहा कि इसने नये-नये इनोवेशन जिसमें सोलर पैनल, सोलर विंडो और एग्रो बॉयोटेक्नोलॉजी शामिल है से दुनिया को आश्चर्यचकित किया है। 
विज्ञापन

4. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी देश को तरक्की करने में संख्या और आकार मायने नहीं रखता है और ये इजरायल ने करके दिखाया है। 
5. पीएम मोदी आगे कहते है कि भारत और इजरायल तकनीकी क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर एकसाथ चलने वाले देश हैं।  
6. इजरायल में जल्द ही 'इंडियन कल्चरल सेंटर' खोलने की बात कही जो एक-दूजे देश को जोड़कर रखेगा। 
7. पीएम मोदी ने कहा कि इजरायल के लोग भारत आकर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। इजरायल और भारत के बीच 'पीआईओ कार्ड' को लेकर भी पीएम मोदी बोले 'दिल के रिश्ते कार्ड से खत्म नहीं होते।'
8. वहीं, दिल्ली-मुंबई-तेल अवीव विमान सेवा शुरू करने की बात कही। 
9. अपने भाषण को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इजरायल की भूमि वीर सपूतों की भूमि है और बोले कि पीएम बेंजामिन ने उन्हें भारतीय शहीद सैनिकों की तस्वीर भेंट की।
विज्ञापन

10. इजरायल का साथ भारत के लिए दूसरी हरित क्रांति में सहायक सिद्ध हो सकता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें