फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में तेलुगु एसोसिएशन की सलाह, न करें अपने धन का दिखावा 

Thu, 02 Mar 2017 08:51 PM IST
amarujala.com- Edited by: नवीन चौहान
विज्ञापन
तेलंगाना अमेरिकन तेलुगू एसोसिएशन  - फोटो : social media
विज्ञापन
हाल में अमेरिका के कंसास शहर में हुई गोलाबारी की घटना के बाद अमेरिका में रह रहे तमिल समुदाय के लोग सकते में आ गए हैं। इसके बाद अमेरिका में रह रहे तेलुगुओं की संस्था तेलंगाना अमेरिकन तेलुगु एसोसिएशन ने अपने लोगों को सलाह दी है कि वह अमेरिका में अपने धन का दिखावा न करें। इसके आलावा अपने समुदाय के लोगों को साथ जोड़कर रखें। एसोसिएशन ने सलाह दी है कि तेलुगु समूह के लोगों को खुद को सुरक्षित रखने के लिए वह अमेरिका के उन स्थानीय लोगों के साथ बहस न करें, जो उन्हें देखकर खुश नहीं होते हैं। लोगों को यह सलाह भी दी गई है कि वे अपने महंगे वाहनों का दिखावा न करें। ऐसा करने से उनकी आर्थिक स्थिति और आय की ओर लोगों का ध्यान खिंचता है। 
विज्ञापन


 22 फरवरी को अमेरिका के कंसास शहर में पूर्व नौसैन्यकर्मी द्वारा दो भारतीय अप्रवासियों पर की गई गोलीबारी की घटना में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की मौत हो गई थी और उनके साथी अलोक मदासानी घायल हो गए थे। जिसके बाद तेलुगू लोगों की सुरक्षा की नजर से ये दिशा निर्देश जारी किए हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष झांसी रेड्डी ने मीटिंग में एक मुख्य बात कही कि भारतीय लोगों को आपस में मेल जोल और अमेरिकी लोगों के साथ सामाजिक व्यवहार कायम रखें। ऐसा करने से उन्हें हमारी संस्कृति को समझने में आसानी होगी। उन्होंने कहा, "हम भारतीयों के अलग होने की वजह से उनके मन में संदेह पैदा हो सकता है। इसलिए हम लोगों को अपने ही लोगों के साथ रहने की मानसिकता से खुद को मुक्त करना होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें