केसिनेनी नानी ने बताया कि वह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे। उन्हें औपचारिक रूप से अपना लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा सौंपेंगे। इसके अलावा, वह टीडीपी से भी अपना इस्तीफा देंगे।
आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने की अटकलों के बीच तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद केसिनेनी नानी ने पार्टी छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि जब पार्टी को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है तो उनका पार्टी में बने रहना सही नहीं है।
विज्ञापन
विजयवाड़ा से सांसद केसिनेनी नानी ने बताया कि वह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे। उन्हें औपचारिक रूप से अपना लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा सौंपेंगे। इसके अलावा, वह तुरंत टीडीपी से अपना इस्तीफा देंगे।
गौरतलब है, एक दिन पहले ही खबर आई थी कि पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में केसिनेनी को टिकट नहीं देने का फैसला किया है। कहा जा रहा था कि टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें पार्टी मामलों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया था। सांसद ने खुद सोशल मीडिया पर दावा किया था कि टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें पार्टी मामलों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा था कि नायडू के निर्देश पर पूर्व मंत्री अलापति राजा, एनटीआर जिला टीडीपी अध्यक्ष नेट्टम रघुराम और पूर्व सांसद और कृष्णा जिला टीडीपी अध्यक्ष कोनकल्ला नारायण राव ने उनसे मुलाकात की और उन्हें पार्टी मामलों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया। साथ ही सूचित किया था कि नायडू ने सात जनवरी को तिरुवुरु शहर में होने वाली सार्वजनिक बैठक के प्रभारी के रूप में किसी और को नियुक्त किया है, क्योंकि वह विजयवाड़ा लोकसभा उम्मीदवार के रूप में किसी और को मौका देना चाहते हैं।
विज्ञापन
नानी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह पार्टी नेता के निर्देशों का पालन करेंगे। बता दें, नानी साल 2014 में टीडीपी के टिकट पर विजयवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए और 2019 में उसी निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुने गए थे।