फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Tele MANAS cell: सेना के जवानों के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करेगी टेली-मानस सेल, 24x7 करेगी काम

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Jun 2024 12:04 PM IST

सार

भारतीय सेना की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक विशेष टेली-मानस सेल का उद्घाटन 1 दिसंबर, 2023 को पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tele MANAS cell - फोटो : Amar Ujala


भारतीय सेना की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक विशेष टेली-मानस सेल का उद्घाटन 1 दिसंबर, 2023 को पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने किया था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय सेना में कई तरह के तनाव देखने को मिल रहे हैं। जिसके बाद सशस्त्र बलों में टेली-मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता महसूस की गई है। ऑपरेशनल एनवॉयरमेंट, सांस्कृतिक चुनौतियां और क्षेत्रीय संघर्षों से संबंधित विशिष्ट तनाव को देखते हुए सशस्त्र बलों में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल की विशेष आवश्यकता है। वहीं, समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद सशस्त्र बलों के कर्मियों और उनके परिवारों के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल हो सकेगी। 


इस मौके पर सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने कहा कि सशस्त्र बल कर्मियों के लिए मेंटल हेल्थ काउंसलिंग की लंबे समय से जरूरत रही है और अब टेली मानस सेल के जरिए सशस्त्र बल कर्मियों और उनके परिवारों को 24x7 मानसिक स्वास्थ्य को लेकर मदद मिलेगी, जिससे उनकी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का अधिक प्रभावी ढंग से समाधान हो सकेगा।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव एवं प्रबंध निदेशक  आराधना पटनायक ने सशस्त्र बलों की विशिष्ट मानसिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर विचार करते हुए, उनके मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं पर ध्यान देने के महत्व को रेखांकित किया। 


टेली मानस जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (डीएमएचपी) का डिजिटल एक्सटेंशन है। यह 24x7 काम करती है और प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में टोल-फ्री नंबर, 14416 पर संपर्क किया जा सकता है। वर्तमान में, सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 51 टेली मानस सेल काम कर रहे हैं, जो 20 विभिन्न भाषाओं में सेवाएं प्रदान करते हैं। अक्टूबर 2022 में लॉन्च होने के बाद से, टेली मानस को 10 लाख से अधिक कॉल आई हैं, और यह रोजाना 3,500 से अधिक कॉल्स रिसीव होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next