फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना के छात्र की लंदन में मौत: शव भारत लाने के लिए सरकार से लगाई गुहार, 22 जून को हुई थी आखिरी बार बात

Sat, 27 Jun 2026 08:59 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, हैदराबाद

सार

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के 25 वर्षीय छात्र एस. श्रीनाथ रेड्डी की लंदन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार का कहना है कि मौत से पहले उसकी बातचीत सामान्य थी। रूममेट के अनुसार, वह कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से शव को जल्द भारत लाने में मदद की अपील की है।
विज्ञापन
अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के कामारेड्डी ज़िले के 25 वर्षीय छात्र एस. श्रीनाथ रेड्डी की लंदन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह उच्च शिक्षा के लिए 14 महीने पहले लंदन गए थे। इस दुखद घटना के बाद परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से उनके शव को जल्द भारत लाने में मदद की अपील की है।

विज्ञापन


मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं
जिले के तालामाडला गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए छात्र के पिता मधुसूदन रेड्डी ने बताया कि उनके बेटे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि शव को भारत लाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

22 जून को आखिरी बार हुई थी बेटे से बात 
मधुसूदन रेड्डी ने बताया कि 22 जून की रात उनकी बेटे से परिवार की आखिरी बार बात हुई थी। उस दौरान उसकी बातचीत पूरी तरह सामान्य थी और उसने किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया था। परिवार के अनुसार, उसी रात श्रीनाथ रेड्डी एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  दो दिन बाद भी नहीं हुआ पीएम, छह माह की थी गर्भवती; जीते जी पति ने मारा, अब सिस्टम का सितम
विज्ञापन


फांसी लगाकर आत्महत्या का एंगल आ रहा सामने
परिवार के एक रिश्तेदार, जिनका बेटा भी लंदन में रहता है, ने बताया कि श्रीनाथ रेड्डी के एक रूममेट ने उन्हें जानकारी दी कि 23 जून की सुबह श्रीनाथ अपने कमरे में मृत पाए गए। रूममेट के मुताबिक, श्रीनाथ रेड्डी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रिश्तेदार ने यह भी बताया कि रूममेट ने इस घटना की जानकारी अन्य दोस्तों को कुछ समय बाद दी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और परिवार आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें