फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: KCR बोले- निश्चित रूप से सत्ता में वापसी करेगी BRS, पिछले चुनाव की तुलना में जीतेंगे ज्यादा सीटें

Sun, 06 Aug 2023 07:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

Telangana: मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि सत्तारूढ़ बीआरएस अगले विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में सात से आठ सीटें अधिक जीतकर सत्ता में वापसी करेगी।
विज्ञापन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव - फोटो : फेसबुक/केसीआर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने रविवार को कहा कि राज्य जल्द ही 18,56 मेगावाट की मौजूदा क्षमता के मुकाबले 25 हजार मेगावाट स्थापित बिजली क्षमता का लक्ष्य हासिल कर लेगा। विधानसभा में राज्य में समग्र विकास पर चर्चा का जवाब देते हुए राव ने आरोप लगाया कि एनटीपीसी को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार राज्य में 4,0000 मेगावाट का संयंत्र स्थापित करने का आदेश दिया गया था। हालांकि, उसने अभी 1,600 मेगावाट का संयंत्र स्थापित किया है। 

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि प्रति व्यक्ति बिजली खपत के मामले में तेलंगाना पहले स्थान पर है और राष्ट्रीय औसत राज्य के आसपास भी नहीं है। उन्होंने कहा, 'आज हम 18,756 मेगावाट तक पहुंच गए। 25,000 मेगावाट तक पहुंचने का लक्ष्य बहुत जल्द हासिल किया जाएगा। 4,000 मेगावाट के दमाराचेरला थर्मल पावर प्लांट का उद्घाटन बहुत जल्द किया जाएगा, (कुल) 6,400 मेगावाट स्थापित क्षमता (मौजूदा क्षमता में) जोड़ी जाएगी। इसके साथ, 25,000 मेगावाट स्थापित क्षमता का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। मैं खुशी से इसकी घोषणा कर सकता हूं।'

मुख्यमंत्री राव ने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ बीआरएस अगले विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में सात से आठ सीटें अधिक जीतकर सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने अपने शासन के दौरान शिथिलता के लिए कांग्रेस नेताओं को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, 'मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि हम पिछले चुनाव की तुलना में 100 फीसदी सात से आठ सीटें अधिक जीतेंगे। किसी को भी इस बारे में संदेह करने की जरूरत नहीं है।'
 

उन्होंने कहा कि अगर शासक ईमानदार और निष्ठावान हैं तो भगवान और प्रकृति भी आशीर्वाद देंगे। उन्होंने कहा कि बीआरएस शासन के पिछले 10 वर्षों के दौरान तेलंगाना अधिक पनबिजली पैदा करने में सक्षम हुआ है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केसीआर ने कहा, 'संयुक्त राज्य में (विभाजन से पहले) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शासन के दौरान 30,000 से 35,000 झीलें गायब हो गईं। उन्हें अतिक्रमण के अधीन किया गया था।'
 
विज्ञापन

पेयजल के मुद्दे पर राव ने कहा कि केंद्र ने घोषणा की है कि तेलंगाना जीरो फ्लोरोसिस राज्य है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य सरकार लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करा रही है। राज्य में कृषि विकास पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना वर्तमान में कृषि गतिविधि के लिए 27-28 लाख टन यूरिया का उपयोग करता है, जबकि पहले यह सात लाख टन था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें