तेलंगाना के नलगोंडा में किराए के खुले ट्रक में 40 करोड़ रुपए की नई करंसी को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया गया। एपीजीवीबी के अधिकारियों ने इन रुपयों को मुख्य ब्रांच तक ले जाने के लिए खुले ट्रक का इस्तेमाल किया।
लोगों को भी खुले में नई छपी करंसी को देखने का मौका मिला। ट्रक के पीछे बड़ी संख्या में लोग सड़क पर दौड़ते दिखाई दिए। आपको बता दें कि रायथु बंधु योजना की लॉन्चिंग के दौरान एसबीआई के एसपी रोड मेन ब्रांच से बड़ी मात्रा में कैश अन्य ब्रांचों में ट्रांसफर होना था। इसको बांटने के लिए जिले के पांच बैंकों को चुना गया था।
नियमों के मुताबिक जब कैश को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाता है, तो उसे पूरी तरह सुरक्षा के साथ लेकर जाते हैं। लेकिन एपीजीवीबी के पास कोई वैन न होने की वजह से उन्होंने 3 कॉन्स्टेबलों के साथ एक खुले ट्रक में कैश ले जाने का फैसला किया। बैंकों का कहना है कि कैश बांटने में देरी न हो, इसलिए खुले ट्रक में कैश ले जाना पड़ा