फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: तेलंगाना में पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में सात माओवादी ढेर, शीर्ष कमांडर के मारे जाने का दावा

Sun, 01 Dec 2024 10:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पुलिस ने बताया कि तेलंगाना पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ मुलुगु जिले के एतुरंगारम मंडल के चलपाका इलाके के जंगलों में रविवार सुबह हुई।
विज्ञापन
माओवाद (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सात माओवादियों को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ मुलुगु जिले के एतुरागारम के जंगलों में हुई। मुलुगु के एसपी डॉ. सबारिश ने यह जानकारी दी। पुलिस ने माओवादियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।
विज्ञापन


माओवादियों के शीर्ष कमांडर के मारे जाने की खबरें
पुलिस ने बताया कि तेलंगाना पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ मुलुगु जिले के एतुरंगारम मंडल के चलपाका इलाके के जंगलों में रविवार सुबह हुई। इस मुठभेड़ में येलांदु-नरसमपेट इलाके की कमेटी के कमांडर बदरु उर्फ पापन्ना के मारे जाने की खबर है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मुठभेड़ को लेकर अभी तक पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

इससे पहले सितंबर माह में भी तेलंगाना पुलिस और माओवादियों के बीच तेलंगाना के भद्राद्री के कोठागुडेम इलाके में भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें छह माओवादी मारे गए थे और दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। मारे गए माओवादियों में एक महिला भी शामिल थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें