फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: तेलंगाना में विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में SIT ने वरिष्ठ भाजपा नेता बीएल संतोष को आरोपी बनाया

Fri, 25 Nov 2022 05:13 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, हैदराबाद।

सार

एसआईटी ने अब तक हुई जांच के आधार पर विशेष एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अदालत में एक मेमो दाखिल किया है। इसमें संतोष के साथ-साथ केरल के जग्गू स्वामी व तुषार वेल्लापल्ली और बी श्रीनिवास को आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता बीएल संतोष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष जांच दल (एसआईटी) ने टीआरएस के चार विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता बीएल संतोष व तीन अन्य को आरोपी बनाया है। तेलंगाना हाईकोर्ट के निर्देशानुसार एसआईटी ने भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष को उसके समक्ष पेश होने के लिए दूसरा नोटिस भी जारी किया है। उनको पूछताछ के लिए 26 या 28 नवंबर को बुलाया गया है।

विज्ञापन

 
एसआईटी ने अब तक हुई जांच के आधार पर विशेष एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अदालत में एक मेमो दाखिल किया है। इसमें संतोष के साथ-साथ केरल के जग्गू स्वामी व तुषार वेल्लापल्ली और बी श्रीनिवास को आरोपी बनाया गया है। रामचंद्र भारती उर्फ सतीष शर्मा, नंद कुमार और सिम्हायाजी स्वामी पहले ही आरोपी बनाए जा चुके हैं।

टीआरएस विधायक पायलट राेहित रेड्डी ने अपनी शिकायत में इनके नाम दिए थे। एफआईआर के मुताबिक अनुसार, विधायक रोहित रेड्डी ने आरोप लगाया कि उन्हें 100 करोड़ की पेशकश की गई और टीआरएस छोड़कर अगले चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें