फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DNPA: बड़ी टेक कंपनियों की एकाधिकारवादी नीतियों पर डीएनपीए डायलॉग आज, डिजिटल मीडिया की चुनौतियों पर होगी चर्चा

Fri, 25 Nov 2022 05:03 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

डीएनपीए डायलॉग टेक कंपनियों व डिजिटल समाचार प्रकाशकों के बीच समन्वय, विश्व भर में स्पर्धा-रोधी आचरण के विरुद्ध उठाए जा रहे कदमों और डिजिटल समाचारों के इको-सिस्टम के भविष्य जैसे विषयों पर केंद्रित होंगे।
विज्ञापन
डीएनपीए डायलॉग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेटा व गूगल जैसी बड़ी टेक कंपनियों के एकाधिकारवादी व प्रतिस्पर्धा-रोधी आचरण के खिलाफ मजबूत कानून बनाते समय ऑस्ट्रेलिया सरकार के सलाहकार रहे एंटीट्रस्ट विशेषज्ञ रॉडनी सिम्स, एमा मैकडोनाल्ड सहित कई विशेषज्ञ शुक्रवार को भारत में हो रहे डीएनपीए डायलॉग में अपने अनुभव सभी के साथ बांटेंगे। 

विज्ञापन


भारत की डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) यह वेबिनार पहली बार आयोजित कर रही है। प्रमुख समाचार प्रकाशक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी इस चर्चा में शामिल होंगे। डीएनपीए डायलॉग टेक कंपनियों व डिजिटल समाचार प्रकाशकों के बीच समन्वय, विश्व भर में स्पर्धा-रोधी आचरण के विरुद्ध उठाए जा रहे कदमों और डिजिटल समाचारों के इको-सिस्टम के भविष्य जैसे विषयों पर केंद्रित होंगे।

इस आयोजन में भारतीय समाचार प्रकाशक और ऑस्ट्रेलियाई अतिथि गूगल, मेटा आदि टेक कंपनियों के साथ निष्पक्ष और सार्थक सहयोग पर भी विचार रखेंगे। उल्लेखनीय है कि डीएनपीए के तहत देश के 17 प्रमुख समाचार प्रकाशक साथ आए हैं।
विज्ञापन


यह होंगे पहले आयोजन के वक्ता

  • रोडनी सिम्स : ऑस्ट्रेलियाई प्रतिस्पर्धा व उपभोक्ता आयोग (एसीसीसी) के करीब 12 साल चेयरमैन रहे रॉडनी सिम्स डीएनपीए डॉयलाॅग के मुख्य वक्ता होंगे। वे ऑस्ट्रेलिया में 'न्यूज मीडिया बारगेनिंग कोड' बनाने के लिए जाने जाते हैं, जिसने वहां के समाचार प्रकाशकों को गूगल व मेटा जैसी बड़ी टेक कंपनियों से कारोबारी समझौते करने में मदद की। 
  • एमा मैकडोनाल्ड : ऑस्ट्रेलिया के संचार मंत्रालय में दो साल वरिष्ठ नीति सलाहकार रहीं एमा ने 24 ऑस्ट्रेलियाई समाचार प्रकाशकों की ओर से लाइसेंस शुल्क को लेकर गूगल से वार्ता की थी। वे मिंडरू फाउंडेशन में वरिष्ठ नीति सलाहकार हैं, जिसे वैश्विक मुद्दों पर जनहित में काम कर रही आधुनिक परोपकारी संस्था के रूप में पहचाना जाता है।
  • पीटर लुइस : द ऑस्ट्रेलिया इंस्टीट्यूट के निदेशक लुइस एक जन नीति आंदोलनकर्ता हैं। वे गार्जियन ऑस्ट्रेलिया में कॉलम लिखते हैं और पाक्षिक 'असेंशियल रिपोर्ट' भी संभालते हैं।
  • जेम्स मीस : मेलबर्न के आरएमआईटी विश्वविद्यालय में वरिष्ठ व्याख्याता मीस इस समय डिजिटल प्लेटफॉर्म और प्रेस को लेकर पुस्तक लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें