फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में बिजली कर्मचारियों को गांव वालों ने खंभे से बांधा, पुलिस ने छुड़ाया, पांच लोग गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2020 09:58 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदक
विज्ञापन
तेलंगाना में बिजली कर्मचारियों को गांव वालों ने खंभे से बांधा - फोटो : ANI
विज्ञापन

तेलंगाना में बिजली कर्मचारियों को गांव वालों द्वारा बिजली के खंभे से बांधने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेदक में अल्लादुर्गम पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत एक गांव के निवासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को उस समय बिजली के खंभे से बांध दिया जब वे बिजली के बिलों के भुगतान को लेकर क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। 

विज्ञापन

 


पुलिस का कहना है कि हम तुरंत मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को रिहा कराया गया। मेदक के डीएसपी कृष्ण मूर्ति ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई है। उसके आधार पर आईपीसी की कई धाराओं के तहत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें