फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और मौत: शादी में डांस करते-करते गिरा 19 साल का युवक, मौके पर ही निकल गई जान

Tue, 28 Feb 2023 09:12 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

घटना हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर निर्मल जिले के पारडी गांव में हुई। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। युवक रिश्तेदार की शादी पार्टी में डांस करते-करते अचानक गिर गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बीते कुछ महीनों में ऐसे मामलों में इजाफा हुआ है, जिसमें व्यक्ति की अचानक गिरकर मौत हो रही है। ऐसा ही एक मामला तेलंगाना से सामने आया है, जहां शादी में डांस करते-करते अचानक से 19 वर्षीय युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। युवक अपने रिश्तेदार की शादी में नाच रहा था। 

विज्ञापन


यह घटना हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर निर्मल जिले के पारडी गांव में हुई। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र के रहने वाले युवक को एक समारोह के दौरान नाचते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, कुछ ही देर बाद वह गिर पड़ा, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। 

तेलंगाना में सप्ताह भर में चौथी घटना 
तेलंगाना में यह एक सप्ताह में चौथी घटना है। इससे पहले हैदराबाद के एक मजदूर को भी दिल का दौरा पड़ा था। वह बस की तलाश में था, अचानक उसे दर्द हुआ और वह सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद एक ट्रैफिक सिपाही राजशेखर ने उन्हें सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। 20 फरवरी को हैदराबाद में एक हल्दी समारोह में एक व्यक्ति अचानक गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। 23 फरवरी को, एक 24 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल की मौत एक जिम में कसरत करने के दौरान हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें