फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CT 2025: भाजपा का आरोप- तेलंगाना सरकार ने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाने की अनुमति नहीं दी; कांग्रेस ने नकारा

Mon, 10 Mar 2025 08:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, हैदरबाद

सार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किए जाने की खबरों का खंडन किया और स्पष्ट किया कि पुलिस ने भीड़ को केवल एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाने के लिए तितर-बितर किया।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का जश्न (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद देशभर में फैंस ने जश्न मनाया। इस बीच केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने लोगों को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाने की अनुमति नहीं दी। हालांकि, कांग्रेस के लोकसभा सदस्य चमाला किरण कुमार रेड्डी ने इन बयानों पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन


किशन रेड्डी राज्य भाजपा के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दो वीडियो पोस्ट किए, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी युवाओं को डंडों से खदेड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'इस तरह तेलंगाना की कांग्रेस सरकार भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत का जश्न नहीं मनाने दे रही है। शर्मनाक!'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो रविवार रात का है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद पुलिस कथित तौर पर दिलसुखनगर में क्रिकेट प्रशंसकों को खदेड़ रही थी और उन पर लाठियां बरसा रही थी।
विज्ञापन


पुलिस का बयान
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किए जाने की खबरों का खंडन किया और स्पष्ट किया कि पुलिस ने भीड़ को केवल एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाने के लिए तितर-बितर किया। अधिकारी ने कहा, 'वे न केवल सड़कों को अवरुद्ध कर रहे थे, बल्कि उनकी वजह से दो एंबुलेंस भी बीच रास्ते फंस गई थीं। एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करना पड़ा।

कांग्रेस का पलटवार
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद रविवार रात हैदराबाद के विभिन्न हिस्सों में जश्न मनाया गया। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि किशन रेड्डी ने कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए दिलसुखनगर में की गई पुलिस कार्रवाई के बारे में गलत सूचना फैलाई और यह गलत धारणा बनाना चाहते हैं कि कांग्रेस सरकार भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने को लेकर खुश नहीं है। किशन रेड्डी जैसे जिम्मेदार व्यक्ति को तुच्छ राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें