फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की थीम पर सजाई गई भगवान गणेश की प्रतिमा पर विवाद, लोगों ने जताई नाराजगी

Mon, 16 Sep 2024 12:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

विवाद बढ़ने पर गणेश पंडाल के आयोजकों ने सफाई दी है और कहा कि 'हमने जानबूझकर बाजीराव मस्तानी की थीम नहीं चुनी थी, लेकिन दुर्भाग्य से चीजें वैसी नहीं हुईं, जैसी उम्मीद की गई थी। इससे गलतफहमी पैदा हुई।'
विज्ञापन
भगवान गणेश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। तेलंगाना भी इससे अछूता नहीं है। हालांकि तेलंगाना के सिकंदराबाद में उत्सव के इस उत्साह पर एक विवाद का साया पड़ गया है। दरअसल सिकंदराबाद के एक गणेश पंडाल में जो भगवान गणेश की प्रतिमा है, उसे आयोजकों ने बाजीराव मस्तानी की थीम पर सजाया है। जिसे लेकर विवाद हो गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि भगवान गणेश को जिस थीम पर सजाया गया है, उससे भगवान गणेश का पहनावा मुस्लिमों के पहनावे जैसा लग रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

 

आयोजकों ने विवाद पर दी सफाई
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने आरोप लगाया है कि आयोजकों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़कर देख रहे हैं। विवाद बढ़ने पर गणेश पंडाल के आयोजकों ने सफाई दी है और कहा कि 'हमने जानबूझकर बाजीराव मस्तानी की थीम नहीं चुनी थी, लेकिन दुर्भाग्य से चीजें वैसी नहीं हुईं, जैसी उम्मीद की गई थी। इससे गलतफहमी पैदा हुई। हमारा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।' आयोजकों ने सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना पर निराशा जाहिर की और कहा कि इस गलतफहमी के लिए गणेश प्रतिमा के कलाकार का डिजाइन जिम्मेदार है। 

विवाद पर आयोजकों ने बयान जारी कर कहा कि 'हम चाहते हैं कि उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए। हम जैसा चाहते थे, थीम वैसी नहीं बनी, लेकिन अब हम इस पर विवाद बढ़ाना नहीं चाहते।' आयोजकों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें