फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना चुनाव : कांग्रेस ने सीएम चंद्रशेखर को बताया भाजपा का मुखौटा, कहा टीआरएस सरकार सबसे भ्रष्ट

Sun, 25 Nov 2018 05:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने शनिवार को तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को भाजपा का मुखौटा बताते हुए टीआरएस नीत सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, बीते चार साल और तीन महीने में तेलंगाना सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया। 

विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा, मुख्यमंत्री का एकमात्र एजेंडा अपने परिवार को विकास करना रहा है। देश की सबसे भ्रष्ट सरकार के मामले में उनका नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा और टीआरएस ने पर्दे के पीछे हाथ मिला लिया है। टीआरएस को वोट देने का मतलब केंद्र में भाजपा को वोट देना है। कई मौकों पर राव भाजपा और केंद्र सरकार को समर्थन करते रहे हैं।

विज्ञापन

केटीआर के रोड शो से पहले हादसा, चार झुलसे

टीआरएस नेता और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामा राव (केटीआर) के रोड शो से पहले कुछ हीलियम के गुब्बारों में धमाका हो गया। इस हादसे में चार लोग मामूली रूप से झुलस गए। घटना गुरुवार शाम उप्पल में हुई। पुलिस के मुताबिक, टीआरएस समर्थक गुब्बारों को उड़ाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान इनमें आग लग गई और अफरा तफरी मच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। केटीआर राज्य के आईटी मंत्री हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें