फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: हैदराबाद में डॉक्टर पर हमला कर मरीज को ले भागा तीमारदार

Thu, 16 Apr 2020 04:49 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

तेलंगाना के हैदराबाद में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज कर रहे डॉक्टरों व स्वास्थ्य टीमों पर हमला किया गया। हैदराबाद के उस्मानिया जनरल अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. नगेंद्र के मुताबिक, एक मरीज को फेफड़ों में संक्रमण के चलते उनके यहां भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


मरीज के कोरोना पीड़ित होने की संभावना देखकर डॉक्टरों ने टेस्टिंग के लिए उसके सैंपल ले लिए और लैब में भेज दिए। उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बाद में मरीज के साथ आया तीमारदार भी आइसोलेशन वार्ड में घुस गया और जूनियर डॉक्टर पर हमला करने के बाद मरीज को लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मरीज का सैंपल भी पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया। हैदराबाद के ईस्ट जोन के डीसीपी रमेश के मुताबिक, पुलिस ने तत्काल मरीज और झगड़ा करने वाले तीमारदार समेत उसके सभी परिजनों का पता लगाकर उन्हें गांधी अस्पताल में भर्ती करा दिया। तीमारदार के खिलाफ अफजलगंज पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें