फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#India lockdown: पीएम ने आईसीएमआर के वैज्ञानिकों से सलाह के बाद बढ़ाया लॉकडाउन

Thu, 16 Apr 2020 04:26 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM Narendra Modi (file photo) - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का फैसला आईसीएमआर की वैज्ञानिक सलाहकार समिति से चर्चा करने के बाद लिया। कोरोना संकट से पार पाने के लिए 21 वैज्ञानिकों की समिति का गठन किया गया है। इस टास्क फोर्स की रायशुमारी के बाद ही अहम फैसले लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सरकार के मुताबिक, पिछले एक महीने में टास्क फोर्स की 14 बैठकें हो चुकी है। पीएम मोदी सातों दिन 24 घंटे टास्क फोर्स के सीधे संपर्क के लिए उपलब्ध रहते हैं। चूंकि पीएम खुद कोरोना से जुड़े सभी मामलों पर पैनी निगाह रखते हैं, इसलिए किसी अहम फैसले में उनकी अनदेखी नहीं हो सकती।

दरअसल, हाल ही में ऐसी खबरें थीं कि पीएम ने बिना वैज्ञानिकों से सलाह लिए लॉकडाउन को 19 दिन बढ़ाने का फैसला किया है। इस पर पीआईबी ने फैक्ट शीट जारी कर इन खबरों को तथ्यहीन व निराधार बताया। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा है कि कोरोना की जंग में सलाहकार समिति खासी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहा है। समिति कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बड़ा अस्त्र है। ऐसे में हर फैसले को करने से पहले टास्क फोर्स से चर्चा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें