फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: महिला को धमकाने और यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

Thu, 17 Nov 2022 02:30 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, हैदराबाद

सार

कांस्टेबल महिला के घर गया और उसे धमकी दी कि वह महिला के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करेगा, जिसको उसने पहले रिकॉर्ड किया था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में एक महिला को धमकाने और उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बुधवार को एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हए पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल हैदराबाद पुलिस की विशेष शाखा में कार्यरत है और उसकी पड़ोस में ही रहने वाली महिला से नजदीकियां बढ़ गई थीं।

विज्ञापन


 महिला से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी
महिला की शिकायत के आधार पर मीरपेट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल अगस्त में, कांस्टेबल महिला के घर गया और उसे धमकी दी कि वह महिला के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करेगा, जिसको उसने पहले रिकॉर्ड किया था।

महिला ने कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
इसके बाद फरवरी 2021 में, महिला ने कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था और उसे विभाग से निलंबित कर दिया गया था। हालांकि करीब छह महीने पहले उसको विभाग में बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन


कांस्टेबल ने फिर से महिला से छेड़छाड़ करने की कोशिश की
पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर को, की बात भी कही। अधिकारी ने कहा किकांस्टेबल फिर से महिला के घर गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की लेकिन महिला ने इसका विरोध किया और महिला ने पुलिस में जाने महिला ने कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें