फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में BRS: केसीआर बोले- राज्य की हर सीट पर लड़ेंगे सभी चुनाव; महाविकास अघाड़ी के साथ कोई गठबंधन नहीं

Thu, 15 Jun 2023 11:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी एमवीए के साथ गठबंधन करेगी? इसका जवाब देते हुए केसीआर ने कहा कि हमने कई मोर्चे देखे हैं, संयुक्त मोर्चा, राष्ट्रीय मोर्चा लेकिन ये पर्याप्त नहीं थे। इसलिए, हम बीआरएस एजेंडा तैयार कर रहे हैं। ढांचागत बदलाव के लिए बीआरएस के एजेंडे से सहमत कोई भी पार्टी हमारे साथ आ सकती है।
विज्ञापन
केसीआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के साथ आने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने इस पर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि उनकी पार्टी भारत राष्ट्र समिति महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। इस दौरान उन्होंने राज्य की सभी सीटों पर सभी चुनाव लड़ने का भी एलान किया। केसीआर ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में निकाय, आम चुनाव और विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र में बीआरएस के पहले कार्यालय का उद्घाटन
यहां के वर्धा रोड पर अपनी पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने ये एलान किया। गौरतलब है कि राज्य में भारत राष्ट्र समिति का यह पहला कार्यालय है। इस दौरान उन्होंने  विधि आयोग द्वारा समान नागरिक संहिता पर विचारों की मांग पर भी बात की। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने धर्म गुरुओं को राजनीति में इंट्री दी है। धर्म गुरुओं को मठ चलाना चाहिए और पूजा करनी चाहिए। वे सत्तारूढ़ व्यवस्था में घुसपैठ कर हंगामा कर रहे हैं। इस दौरान केसीआर ने वोटिंग में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बजाय मतपत्रों के उपयोग की वकालत भी की। 

इस दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी एमवीए के साथ गठबंधन करेगी? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमने कई मोर्चे देखे हैं, संयुक्त मोर्चा, राष्ट्रीय मोर्चा लेकिन ये पर्याप्त नहीं थे। इसलिए, हम बीआरएस एजेंडा तैयार कर रहे हैं। ढांचागत बदलाव के लिए बीआरएस के एजेंडे से सहमत कोई भी पार्टी हमारे साथ आ सकती है। उन्होंने कहा कि बीआरएस देश में गुणात्मक परिवर्तन का एजेंट बनेगी। महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा में भी वह अपना विस्तार करेगी। 
विज्ञापन


इस दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या बीआरएस भाजपा की बी-टीम है? तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की बातें उन्हें परेशान नहीं करतीं। उन्होंने दावा किया कि अब देश में एक फैशन बन गया है कि जो पार्टी सफलतापूर्वक आगे आ रही है उसे बी, ए या सी टीम के रूप में बुलाएं। उन्हें जो कुछ भी कहना है, कहने दें, हमारा काम लोगों के लाभ के लिए होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें