CM K. Chandrashekar Rao
- फोटो : file photo
तेलगांना मुख्यमंत्री के बेटे और आईटी मिनिस्टर केटी रामाराव ने पार्टी सम्मेलन के लिए आइसक्रीम बेचकर 7.5 लाख रुपये कमाये हैं। राज्य के सीएम के. चंद्रशेखरन ने इसका उदाहरण शुक्रवार को अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया।
आपको बता दें कि सीएम ने अपने मंत्रियों, नेताओं और श्रमिकों को एक भव्य पार्टी सम्मेलन हेतु धन जुटाने के लिए दो दिनों तक कुली की तरह काम करने का आदेश दिया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने एक घंटे से कम समय में सुचित्रा आइसक्रीम पार्लर में काम करके 7.5 लाख रुपये कमाये है। सुचित्रा आइसक्रीम पार्लर हैदराबाद-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में है। यह पार्लर की एक महीने की कमाई से भी अधिक है। हालांकि उनके ग्राहकों में बहुत ही पैसे वाले थे, जिनमें ज्यादातर राजनेता शामिल थे।
आपको बता दें कि आंध्र-तेलंगाना बेल्ट के सांसद देश में सबसे अमीर हैं। अभी हाल में सीएम ने भगवान वेंकटेश्वर मंदिर को 5 करोड़ रुपये का उपहार दिया था। सीएम के मुताबिक दो दिन में कठिन श्रम करके पार्टी के नेताओं को जो पैसा मिलता है, उसे 21 अप्रैल को होने वाले तेलंगाना राष्ट्रीय समिति के भव्य वार्षिक सम्मलेन में खर्च किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने पहले ही सदस्यता शुल्क में करीब 35 करोड़ रुपए अर्जित किए हैं, जो हमारे बैंक खाते में जमा हैं। बता दें कि टीआरएस ने 2015-16 में चुनाव आयोग को 8.9 करोड़ रुपये अपनी आय बताया था।