फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी रिश्ते: 'पीएम मोदी बड़े भाई जैसे'; तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने गुजरात की तरह विकास के लिए मांगा समर्थन

Mon, 04 Mar 2024 06:26 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सियासत में रिश्ते कई बार दलगत राजनीति से परे जाते दिखते हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भले ही कांग्रेस पार्टी के हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बड़ा भाई करार दिया है। उन्होंने पीएम मोदी से तेलंगाना में गुजरात जैसा विकास करने में मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
पीएम मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बड़ा भाई बताते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने समर्थन की अपील की है। उन्होंने पीएम मोदी को बड़ा भाई बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को तेलंगाना में भी गुजरात की तर्ज पर विकास कार्यों के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार का समर्थन करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने सोमवार को केंद्र के साथ टकराव को ताक पर रखते हुए संबंध मधुर बनाए रखने के संकेत दिए। अदिलाबाद में एक समारोह में पीएम मोदी की मौजूदगी में सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि गुजरात की तर्ज पर तेलंगाना को भी विकसित करने के लिए पीएम मोदी को मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तेलंगाना देश का पांचवां सबसे बड़ा शहर है।
विज्ञापन


पीएम मोदी को मदद करनी चाहिए
कांग्रेस नेता ने सोमवार को केंद्र के साथ टकराव को ताक पर रखते हुए संबंध मधुर बनाए रखने के संकेत दिए। अदिलाबाद में एक समारोह में पीएम मोदी की मौजूदगी में सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि गुजरात की तर्ज पर तेलंगाना को भी विकसित करने के लिए पीएम मोदी को मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तेलंगाना देश का पांचवां सबसे बड़ा शहर है। 

पीएम का सपना साकार करने में तेलंगाना की भूमिका
सीएम रेड्डी ने यह बयान उस कार्यक्रम में दिया जब पीएम मोदी ने तेलंगाना में 56 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। बकौल रेवंत रेड्डी, तेलंगाना भी इस लक्ष्य को हासिल करने में योगदान देना चाहता है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी
बकौल रेवंत रेड्डी, जब केंद्र और राज्यों के बीच टकराव होगा तो नुकसान जनता को ही उठाना पड़ता है। राजनीति केवल चुनाव तक ही सीमित रहनी चाहिए। चुनाव के बाद निर्वाचित नेताओं को केंद्र की मदद से राज्य के विकास के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दों पर मंजूरी मांगने के लिए जब उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की तो उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

बड़े भाई का समर्थन मिलने पर ही विकास कर सकेंगे मुख्यमंत्री
तेलंगाना में पहली बार बनी कांग्रेस सरकार के मुखिया बने रेवंत रेड्डी ने सोमवार को पीएम मोदी की मौजूदगी में कहा, 'नरेंद्र मोदी जी, हमारे हिसाब से प्रधानमंत्री का मतलब हमारे बड़े भाई जैसा है। अगर बड़े भाई का समर्थन मिलेगा, तभी मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में विकास कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'मेरा अनुरोध है कि अगर तेलंगाना को गुजरात की तर्ज पर विकसित करना है तो आपका समर्थन जरूरी है।'

एनटीपीसी परियोजना और सेमीकंडक्टर उद्योग विस्तार पर भी बात
रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार परियोजनाओं को पूरा करने के लिए जरूरी पहल करेगी। एनटीपीसी को 4,000 मेगावाट बिजली संयंत्र को पूरा करने में जरूरी सरकारी मंजूरी दी जाएगी। अभी केवल 1,600 मेगावाट ही चालू है। उन्होंने कहा, आंध्र प्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार, केंद्र को तेलंगाना में 4,000 मेगावाट का बिजली संयंत्र स्थापित करना है। पूर्ववर्ती बीआरएस सरकार के कृत्यों के कारण, पिछले 10 साल में केवल 1,600 मेगावाट का काम ही पूरा हो सका है। रेड्डी ने मुसी नदी विकास के अलावा राज्य में सेमीकंडक्टर उद्योग विस्तार के लिए भी पीएम मोदी से सहयोग मांगा।

केसीआर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से रहे दूर, सीएम रेड्डी ने शुरू की नई परंपरा
दलगत राजनीति से इतर मुख्यमंत्री रेड्डी के सियासी बयान को कई अर्थों में देखा जा रहा है। इसी बीच यह जानना भी दिलचस्प है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में लंबे समय बाद किसी नेता ने पीएम मोदी की अगवानी की और उनके साथ मंच भी साझा किया। रेड्डी से पहले भाजपा के धुर विरोधी माने जाने वाले पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव (KCR) ने कई मौकों पर पीएम मोदी के आधिकारिक  दौरों से किनारा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें