टीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सभी दलों के अध्यक्षों की बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह उनके बेटे और टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव इसमें हिस्सा लेंगे।
पार्टी के वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि चंद्रशेखर 21 जून को होने वाले कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट के उद्घाटन की तैयारी में व्यस्त हैं, जिस कारण वह बैठक में नहीं आ पाएंगे।
इस कार्यक्रम में उन्होंने महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया है। इससे पहले, चंद्रशेखर राव नीति आयोग की बैठक और पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं पहुंचे थे।