पीएम मोदी तेलंगाना के बारे में झूठ बोल रहे- रेवंत रेड्डी
इस दौरान तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास महाराष्ट्र में गर्व करने के लिए कोई भी सफलता की कहानी नहीं है। वहीं हमारी सरकार ने 10 महीनों में राज्य के युवाओं को 50,000 नौकरियां दीं है। उन्होंने आगे कहा, बीजेपी और उनके सहयोगी पिछले कुछ दिनों से तेलंगाना के बारे में गलत बातें कह रहे थे, हमने उस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन, जब पीएम मोदी ने तेलंगाना और हमारी नीतियों के बारे में झूठ बोलना शुरू किया - तब मुझे लगा कि अगर पीएम मोदी झूठ बोलना बंद नहीं करेंगे, तो हम सच बोलना बंद नहीं करेंगे। भारत में महाराष्ट्र ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या करते हैं, किसानों के खिलाफ 3 काले कानून लाकर पीएम मोदी किसानों को अडानी और अंबानी के हाथों में छोड़ना चाहते हैं।
अंत में जीत सच की ही होती है- सुखविंदर सिंह सुक्खू
वहीं अपने सरकार की बखान करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमारी सरकार की तरफ से पुरानी पेंशन योजना लागू करने के निर्णय से लोगों को बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि, जब मैं महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यालय में पहुंचा, तो पवन खेड़ा ने मुझे समोसा ऑफर किया तो मैंने पूछा कि यहां जो राजनीति हो रही है, वह समोसे पर है या विकास पर, महिलाओं के सम्मान पर... सच का सामना हमेशा झूठ से होता है लेकिन अंत में जीत सच की ही होती है। महाराष्ट्र की तरह ही राज्यसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में भी 'ऑपरेशन लोटस' हुआ।