फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: नाना पटोले बोले- केसीआर की पहल सराहनीय, पर कांग्रेस के बिना गठबंधन संभव नहीं, अठावले ने दिया यह जवाब

Sun, 20 Feb 2022 10:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुम्बई

सार

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के प्रयासों का स्वागत है। कांग्रेस के बिना ऐसे प्रयास न तो पूरे होंगे और न ही सफल होंगे।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिले तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने रविवार को मुंबई में अपने महाराष्ट्र समकक्ष और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार से अलग-अलग मुलाकात की। उन्होंने ठाकरे और पवार के साथ देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने देश में एक राजनीतिक बदलाव लाने के लिए दोनों से आह्वान किया।
विज्ञापन


तीनों नेताओं की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के प्रयासों का स्वागत है। कांग्रेस के बिना ऐसे प्रयास न तो पूरे होंगे और न ही सफल होंगे। उन्होंने कहा कि वह तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के प्रयासों का स्वागत करती है, लेकिन क्षेत्रीय दलों की इस तरह की पहल कांग्रेस पार्टी के बिना सफल नहीं हो सकती। सत्तारूढ़ भाजपा के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।

पटोले ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार तानाशाह की तरह काम कर रही है। केंद्र सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने के लिए काम कर रही है. इस दौरान उन्होंने केंद्र पर राष्ट्रीय संपत्ति को बेचने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि भाजपा विपक्ष पर निशाना साधने के अलावा अपने सहयोगियों को भी खत्म करने की कोशिश कर रही है। अब इन सहयोगियों ने भाजपा से दूरी बना ली है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी यहां नेताओं से मिलने आई थीं, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि टीआरएस ने पहले संसद में एक स्टैंड लिया था जो बीजेपी के लिए फायदेमंद था लेकिन अब बीजेपी के बारे में उसके विचार बदल गए हैं। पटोले ने कहा हम उनके  हृदय परिवर्तन का स्वागत करते हैं।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि भले ही शिवसेना, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और अन्य पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा मोर्चा बनाने के लिए एक साथ आ जाएं, लेकिन एनडीए को कोई खतरा नहीं है। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से खुश हैं। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2024 के राष्ट्रीय चुनाव और पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें