फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda: जेपी नड्डा ने केसीआर सरकार को घेरा, कहा- ऐसी भ्रष्ट और तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत

Sat, 27 Aug 2022 10:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तेलंगाना दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने शनिवार को वारंगल के भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
JP NADDA - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तेलंगाना दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने शनिवार को वारंगल के भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वारंगल में एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में जब लोग भाजपा सरकार का चुनाव करेंगे, हम मुक्ति दिवस मनाएंगे। केसीआर उन कल्याणकारी नीतियों में बाधा डाल रहे हैं जिन्हें केंद्र लागू करना चाहता है। उनकी राज्य सरकार भ्रष्ट है। ऐसी भ्रष्ट और तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां की केसीआर सरकार मेरी रैली तक नहीं होने देना चाहती थी। रैली के लिए भी कोर्ट से अनुमति लेनी पड़ती है। ऐसी सरकार को राज्य की जनता चुनाव में जवाब देगी। जनता इस बार भाजपा को चुनेगी।

नड्डा ने कहा कि राज्य के लोग जल्द ही इस ‘नए निजाम’ को अलविदा कह देंगे। नड्डा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार की तीसरे चरण की पदयात्रा के समापन पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बैठक के लिए अनुमति रद्द कर दी गई। पार्टी को अनुमति पाने के लिए न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल के रास्ते पर उनका स्वागत नहीं किया जा सका, क्योंकि धारा 144 लागू कर दी गई थी। जब वह दूसरे चरण की पदयात्रा के लिए राज्य आए थे, तो उन्हें कोरोना पाबंदियों की वजह से कार्यक्रम नहीं करने दिया गया था।

नड्डा ने पूछा कि यह किस तरह का तेलंगाना है। लोग भविष्य में केसीआर के नाम से पहचाने जाने वाले राव को घर पर बैठा देंगे और भाजपा को आगे ले आएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में हैदराबाद राज्य के आखिरी निजाम का आखिरी ‘फरमान’ यह था कि कोई जनसभा नहीं की जा सकती। मैं आज के निजाम केसीआर से कहना चाहूंगा कि उनका निषेधाज्ञा आदेश आखिरी होगा। नड्डा ने आरोप लगाया कि कालेश्वरम परियोजना केसीआर का एटीएम बन गई है।

अभिनेता नितिन कुमार रेड्डी से मिले
अभिनेता नितिन कुमार रेड्डी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हैदराबाद में मुलाकात की। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने भी जूनियर एनटीआर से मुलाकात की थी।

विज्ञापन


दो दिन की यात्रा पर त्रिपुरा पहुंचेंगे जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के लिए रविवार से दो दिवसीय दौरे पर त्रिपुरा पहुंचेंगे। राज्य मंत्रिमंडल में हालिया बदलाव को देखते हुए उनका यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे सुबह करीब 10.45 बजे एमबीबी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान नड्डा चुनावी राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों पर पार्टी के पदाधिकारियों और कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वे एक रैली को भी संबोधित कर सकते हैं। बता दें कि नड्डा ने कोविड महामारी के कारण दो बार राज्य का दौरा रद्द किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें