फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नकली आयकर रेड डालने वाले गिरोह का भंडाफोड़, फिल्म 'स्पेशल 26' स्टाइल में बोलते थे धावा

Sat, 27 Aug 2022 10:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई पुलिस ने बताया कि हमने अपराधियों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया जो आयकर अधिकारियों के रूप में लोगों के घरों पर छापा मारते थे और जो पैसा मिलता था उसे लेकर भाग जाते थे।
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने नकली आयकर (आईटी) छापे मारने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्पेशल 26’ की स्टाइल में छापेमारी करता था। मुंबई के पार्कसाइट पुलिस स्टेशन की टीम ने विक्रोली में ग्रीन बिल्डिंग हीरानंदानी में अपनी जांच के दौरान गिरोह का भंडाफोड़ किया।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने बताया कि हमने अपराधियों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया जो आयकर अधिकारियों के रूप में लोगों के घरों पर छापा मारते थे और जो पैसा मिलता था उसे लेकर भाग जाते थे। जबकि चार को गिरफ्तार किया गया है और चार की तलाश की जा रही है।
 


बताया जा रहा है कि गिरोह के लोग फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर लोगों को आयकर अधिकारी होने का यकीन दिलाते थे। वे अपने साथ फर्जी वारंट भी लाते थे। ऐसे ही इस बार जब वे छापेमारी करने पहुंचे तो पीड़ित ने आईटी विभाग से संपर्क किया। जहां से उन्हें पता चला कि विभाग द्वारा कोई छापेमारी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने नजदीकी थाने में शिकायत की। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान धीरज कांबले, प्रशांत भटनागर, वसीम कुरैशी और एजाज खान के रूप में हुई है। आरोपियों में से एक नीता कांबले व्यवसायी के घर पर घरेलू सहायिका थीं। उसने गिरोह को पैसे की जानकारी दी थी।

पुलिस ने यह भी बताया कि गिरोह के मास्टरमाइंड नितिन कोठारी, नीता कांबले, मरियम अप्पा और शमीम खान को अभी भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले में कई जगह छापेमारी कर चुकी है। अब तक गुजरात, मुंबई, रायगढ़, बीड और पनवेल के इलाकों में तलाशी ली जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें