फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: तेलंगाना के भाजपा नेता ज्ञानेंद्र प्रसाद घर में मृत मिले, पंखे से झूलता मिला शव

Tue, 09 Aug 2022 08:02 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पुलिस ने बताया कि हैदराबाद के मियापुर पुलिस थाने को सोमवार सुबह सूचना मिली कि एक घर में किसी व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो एक घर के पेंटहाउस में एक व्यक्ति पंखे से झूलता मिला। खुदकुशी का कारण पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के भाजपा नेता ज्ञानेंद्र प्रसाद हैदराबाद स्थित अपने निवास पर मृत मिले। जब पुलिस उनके घर पहुंची तब उनका शव घर में लगे छत के पंखे पर झूल रहा था। पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। 

विज्ञापन

इस घटना के बारे में पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हैदराबाद के मियापुर पुलिस थाने को सोमवार सुबह सूचना मिली कि एक घर में किसी व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो एक घर के पेंटहाउस में एक व्यक्ति पंखे से झूलता मिला। खुदकुशी का कारण पता नहीं चला है। 
पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर स्थानीय सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अपराध प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा U/s 174 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की आगे जांच जारी है। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना का पता तब चला जब ज्ञानेंद्र प्रसाद का सहायक जब उन्हें नाश्ता देने उनके कमरे में गया और दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उसने कमरे की खिड़की के शीशे से झांक कर देखा तो प्रसाद को पंखे से झूलता पाया।
पुलिस ने भाजपा नेता के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि एक माह पूर्व दुर्घटना में ज्ञानेंद्र प्रसाद के पैर की हड्डी टूट गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें