सार
तेलंगाना के निजामाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोविड के समय से ही चीन की घुसपैठ की चेतावनी दी गई, लेकिन रक्षा मंत्री ने कार्रवाई का साहस नहीं दिखाया।
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI Photos
तेलंगाना में 11 फरवरी को होने वाले नगरपालिका और नगर निगम चुनावों के नजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। साथ ही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने अपने चरम पर पहुंच गई है। इसी बीच निजामाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करत हुए सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि कोविड के समय से ही उन्होंने सरकार को चेतावनी दी थी कि चीन भारत में घुसपैठ कर रहा है।
उनका कहना था कि एक भारतीय सेना जनरल ने बताया था कि चीन की टुकड़ियां और टैंक लद्दाख में प्रवेश कर गए थे। जनरल ने प्रधानमंत्री कार्यालय और सभी जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी दी। लेकिन इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जो ठीक लगे, वही करो। ओवैसी ने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाया कि वे सेना को आदेश देने का साहस नहीं दिखा सके, ताकि चीनी सेना को पीछे हटाया जा सके।
ये भी पढ़ें:- भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की अहम बातें: दोनों देशों ने जारी किया संयुक्त बयान, आम लोगों के लिए क्या बदलेगा?
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप पर क्या बोले?
इस दौरान ओवैसी ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की टीम अगर भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी, तो उन्हें यहां आने की कोई जरूरत नहीं है। ओवैसी ने सरकार और अधिकारियों पर कटाक्ष किया कि वे चुप हैं और पाकिस्तान की बात सुन रहे हैं, जबकि हमें कड़ा रुख दिखाना चाहिए।
'भारत में मुस्लिमों की जनसंख्या कभी भी हिंदुओं से ज्यादा नहीं होगी'
ओवैसी ने आगे कहा है कि मुस्लिमों की आबादी कभी भी भारत में हिंदुओं से ज्यादा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की आबादी की उम्र बढ़ रही है, जबकि भारत की आबादी अभी युवा है। ओवैसी ने कहा कि 20 साल बाद युवा आबादी की उम्र भी बढ़ेगी। उस वक्त महंगाई कितनी होगी और कितना खर्च होगा, लेकिन वे इस बारे में नहीं सोचते, इसकी जगह वे कहते हैं कि मुस्लिमों की आबादी बढ़ रही है। मुस्लिम आबादी स्थिर हो जाएगी। मुस्लिम कभी भी भारत में हिंदुओं से ज्यादा नहीं होंगे।
ये भी पढ़ें:- PM Modi: 'भारत के किसानों, उद्यमियों के लिए नए अवसर खुलेंगे', व्यापार समझौता रूपरेखा पर PM मोदी का पोस्ट
हेमंत बिस्वा सरमा पर भी साधा निशाना
इसके साथ ही ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर एक ऑटो चालक मुस्लिम है तो उसे कम किराया देना चाहिए जैसी बातें कही जा रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैं आपको दो रुपये देता हूं, क्या आप लेंगे? क्या मैं इसे आपके खाते में ट्रांसफर कर दूं?। ओवैसी ने अंत में कहा कि सीएम सरमा का ऐसा बयान देने का मकसद था कि इस तरह के भेदभाव और अपमान को लोग समझें।
अन्य वीडियो