फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Giriraj Singh: 'तेजस्वी को अपने कार्यालय में अतीक अहमद की फोटो टांगनी चाहिए', गिरिराज ने तेजस्वी पर कसा तंज

Tue, 18 Apr 2023 06:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने विवादित टिप्पणी में मारे गए गैंगस्टर को अतीक जी कह दिया था। तेजस्वी ने कहा था कि यह अतीक जी की मौत नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश में कानून की मौत हुई है। 
विज्ञापन
बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद को लेकर की गई अतीक अहमद की टिप्पणी को लेकर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर मंगलवार को निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यालय में डॉन की तस्वीर टांग लेनी चाहिए। बेगूसराय से सांसद ने कहा कि मैं सुझाव दूंगा कि बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को अपने केबिन में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और डॉन की तस्वीरें टांगनी चाहिए।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह का भी जिक्र किया
उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहा था। वे वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे लोगों ने उमेश पाल की हत्या पर एक शब्द नहीं बोला और अब वे दर्द में क्यों हैं? 

क्या है मामला?
मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने विवादित टिप्पणी में मारे गए गैंगस्टर को अतीक जी कह दिया था। तेजस्वी ने कहा था कि यह अतीक जी की मौत नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश में कानून की मौत हुई है। 
विज्ञापन


15 अप्रैल को हुआ था अतीक का मर्डर
इससे पहले अतीक अहमद (60) और उनके भाई अशरफ को तीन लोगों ने शनिवार की रात उस समय गोली मार दी थी, जब पुलिसकर्मी उन्हें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए ले जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें